मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

नीदरलैंड के खिलाफ शानदार फील्ड गोल के लिए दीपिका पॉलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए नामांकित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड दीपिका को पॉलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें यह उपलब्धि 2024-25 एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीजन के दौरान विश्व नंबर एक नीदरलैंड के खिलाफ अपने अविश्वसनीय एकल फील्ड गोल के लिए मिली है।हॉकी इंडिया के अनुसार 2024-25 एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीजन के लिए पॉलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए नामांकन शुक्रवार को जारी किए गए और वोट करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई को सुबह 3:29 बजे (भारतीय समयानुसार) है। वोटिंग समाप्त होने के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। पॉलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के विजेता का फैसला दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों द्वारा इस आधार पर किया जाता है कि उन्हें लगता है कि सीजन के दौरान सबसे अच्छा पल और गोल किसने किया।दीपिका का प्रतिष्ठित क्षण फरवरी 2025 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान हुआ, जब भारतीय टीम ने कलिंगा स्टेडियम में 2-2 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में नीदरलैंड को हराया। मैच में भारतीय टीम दो गोल से पीछे चल रही थी, लेकिन35वें मिनट में दीपिका ने एक शानदार फील्ड गोल किया था, जिससे टीम ने वापसी की और निर्धारित समय के बाद स्कोर 2-2 की बराबर था। इसके बाद शूटऑउट में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 2-1 से हरा दिया था।21 वर्षीय इस बेहतरीन खिलाड़ी ने कहा, "नीदरलैंड के खिलाफ किया गया वह गोल मेरे करियर के सबसे खास पलों में से एक है। सब कुछ ठीक रहा और इससे हमें बराबरी करने और शूटआउट में गेम जीतने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मुझे पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए नामांकित किए जाने पर गर्व है और अपने प्रशंसकों के समर्थन के लिए आभारी हूँ। ऐसे पलों के लिए हम इतनी मेहनत करते हैं। आपके वोट और समर्थन मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और भारत के लिए अपना सब कुछ देने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं अपने कोच, सहयोगी स्टाफ़ और सबसे महत्वपूर्ण बात, अपने साथियों को उनके निरंतर प्रोत्साहन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"दीपिका के गोल के अलावा, पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए नामांकित महिलाओं में दो और खिलाड़ी स्पेन की पेट्रीसिया अल्वारेज और ऑस्ट्रेलिया की हॉकीरूस हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें