मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे दीपक बैज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने प्रेस क्लब पहुंचे दीपक बैज

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को फोटो प्रदर्शनी देखने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे।इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

दोनों नेताओं ने फोटो जर्नलिस्ट साथियों के साथ संवाद करते हुए उनकी तस्वीरों को देखा और छायाकारों के प्रयास, रचनात्मकता तथा सामाजिक सरोकारों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए उनकी खूब सराहना की। दीपक बैज ने बस्तर की मोहक तस्वीरों के लिए फोटोग्राफरों साथियों को अलग से टूर बना कर बस्तर पर केंद्रित फोटो खींचने का आग्रह किया

इस अवसर पर होटल सेलिब्रेशन के संचालक कवलजीत सिंह होरा ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटोग्राफरों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने ‘प्रकृति एवं वन्यप्राणी’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटोग्राफर को 1+1 यानी दो लोगों के लिए कान्हा में एक दिन के ठहरने और भोजन की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।

फोटोग्राफरों के उत्साह को बढ़ाने वाली इस घोषणा के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने कवलजीत सिंह होरा का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने कहा कि, इस तरह के प्रोत्साहन न केवल प्रतिभाशाली छायाकारों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि प्रकृति, वन्यजीवन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

प्रदर्शनी में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, ‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थी, नागरिक और फोटोग्राफी प्रेमी पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और समसामयिक जीवन को कैमरे में कैद करती तस्वीरों को लगाया गया है। ‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक आर्ट गैलरी में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें