मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत की जमानत याचिका पर फैसला 10 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत की जमानत याचिका पर फैसला 10 मई को

रांची । जमीन घोटाले मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत

सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में

सुनवाई हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन (बचाव पक्ष) और ईडी की ओर से कोर्ट में

लिखित बहस जमा किया गया। शनिवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित

रख लिया। अदालत ने सुरक्षित आदेश पर 10 मई को फैसला की तिथि निर्धारित की

है।

इससे पूर्व गत 30 अप्रैल को हेमंत सोरेन की जमानत पर दोनों

पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस हुई थी। बहस के दौरान

एक तरफ बचाव पक्ष की ओर से हेमंत सोरेन को जमानत देने के लिए दलीलें पेश की

गयी। वहीं दूसरी तरफ ईडी की ओर से उनकी दलीलों का पुरजोर विरोध किया गया।

जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिवक्ता के माध्यम से 15

अप्रैल को जमानत याचिका दाखिल की है। इस केस के प्रमुख आरोपित पूर्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप

फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

हेमंत सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 जनवरी की रात इस्तीफा

देने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अफसर अली, अंतू तिर्की,

प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। मामले

में ईडी की ओर से चार्जशीट भी दाखिल का चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें