मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

मल्लिकार्जुन खड़गे-केसी वेणुगोपाल से मिलने पर अड़े कांग्रेस के बागी विधायक, आलाकमान के निर्णय के बाद लेंगे फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मल्लिकार्जुन खड़गे-केसी वेणुगोपाल से मिलने पर अड़े कांग्रेस के बागी विधायक, आलाकमान के निर्णय के बाद लेंगे फैसला

मल्लिकार्जुन खड़गे-केसी वेणुगोपाल से मिलने पर अड़े कांग्रेस के बागी विधायक, आलाकमान के निर्णय के बाद लेंगे फैसला

रांची: चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज झारखंड कांग्रेस के 10 विधायक दिल्ली में डटे हैं। शनिवार 17 फरवरी की रात से ही सभी विधायक दिल्ली में हैं और कई कोशिशों के बावजूद उनकी नाराजगी कम नहीं हुई है।

खिजड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कच्छप ने बताया कि रविवार की रात के समय प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर के साथ सभी नाराज विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एक स्वर में सभी विधायकों ने कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को हटाए जाने की मांग पर कायम हैं। झारखंड के नाराज 10 कांग्रेस विधायकों के साथ समन्वय बनाने की जिम्मेवारी आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड में पूर्व में सह प्रभारी रहे उमंग सिंघार को दी गयी है। उन्होंने भी कल नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की लेकिन बागी कांग्रेस विधायकों ने साफ कर दिया कि पूर्व में भी सभी मंत्रियों के परफॉरमेंस और अन्य जानकारी प्रदेश नेतृत्व को देने के बाद कुछ नहीं हुआ। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल से मिलकर अपनी बात रखेंगे। नाराज विधायकों की ओर से राजेश कच्छप ने कहा कि आलाकमान के निर्णय के बाद ही नाराज विधायक एक साथ आगे क्या कदम उठाएंगे, इसका फैसला लेंगे । चंपई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों को हटाने के लिए 12 विधायकों ने उलगुलान किया था लेकिन जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 10 विधायक दिल्ली में कैम्प किये हुए हैं । मांडर से कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षामंत्री बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी दिल्ली नहीं गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें