मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

वेनेजुएला भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 3,685 पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वेनेजुएला भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 3,685 पहुंचा

कराकास। वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने आधिकारिक अपडेट में दी।

जॉर्ज रोड्रिगेज ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी जानकारी में बताया कि भूकंप की वजह से अब तक 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं।

24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आने के बाद से वेनेज़ुएला में 1,076 आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पहले आई एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि 17,345 लोग विस्थापित भी हुए हैं। अधिकारियों ने विस्थापित और प्रभावित लोगों की मदद के लिए 80 अस्थायी कैंप भी बनाए हैं।

शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अब भी 29,567 बचावकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। इनमें 3,281 बचावकर्मी दूसरे देशों से आए हैं।

इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले सप्ताह सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, "भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की याद में आज शाम छह बजे से सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।"

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की घड़ी है और सरकार इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है। सरकार उन्हें हर संभव सहायता और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि इस भीषण आपदा में हुई बड़ी जनहानि से पूरा वेनेजुएला गहरे सदमे में है।

अधिकारियों के अनुसार, अब भी हजारों लोग लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।

वहीं, भारत का 'ऑपरेशन अमिस्ताद' भी राहत कार्यों में लगातार सक्रिय है। भारतीय मेडिकल टीमें भूकंप प्रभावित लोगों का इलाज कर रही हैं और उन्हें मानवीय सहायता उपलब्ध करा रही हैं। भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों और उनके परिजनों ने भारतीय डॉक्टरों और चिकित्सा दल के प्रति आभार जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें