मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कटघोरा में जटगा–पसान मार्ग पर युवक पर प्राणघातक हमला, माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटघोरा में जटगा–पसान मार्ग पर युवक पर प्राणघातक हमला, माैत

कोरबा। जिले के कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग पर जटगा–पसान मार्ग के आसपास आज मंगलवार काे तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार आरोपिताें ने युवक पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें