मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : पत्नी पर जानलेवा हमला, मां और बहन भी घायल, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : पत्नी पर जानलेवा हमला, मां और बहन भी घायल, आरोपित गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने शनिवार काे अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन पर भी आरोपित ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने वाले रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपित ने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। शोर सुनकर आरोपित की मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू मौके पर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाकर बचाव का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें