मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

टीपाखोल डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव बाहर निकाला , जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीपाखोल डेम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव बाहर निकाला , जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ । मंगलवार की देर रात अपने दोस्तों से मिलने टीपा खोल डेम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर का बेटा पानी में गिरने से डूब गया। मृतक जॉय लकड़ा के शव को देर रात तक ढूंढने का प्रयास किया, वहीं आज बुधवार सुबह बचाव दल शव को ढूंढ निकाला । कोतरा रोड पुलिस मामले में जॉय लकड़ा के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाय लकड़ा मंगलवार को अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान वह इयर बड्स निकालने के प्रयास में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची व तलाश शुरू कर दी थी , का़फी प्रयास के बाद जाय लकड़ा का शव नहीं मिल सका ,जिसके बाद आज बुधवार की सुबह गोताखोरों की टीम ने छात्र का शव बाहर निकाला।मृतक छात्र का नाम जाय लकड़ा है और वह दिल्ली में पढ़ाई करता था। छुट्टी मनाने वह अपने घर आया हुआ था। जाय लकड़ा जिंदल स्कूल शिक्षिका अनिता लकड़ा व बालोद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का बेटा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें