मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक के आसपास सुरक्षा कड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक के आसपास सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस खुफिया जानकारी के बाद राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) दिल्ली में आईईडी हमले की साजिश रच रहा है।सूत्रों के अनुसार आतंकियों के निशाने पर ऐतिहासिक लाल किला स्थित मंदिर और उसके आसपास का इलाका हो सकता है। खासकर भीड़भाड़ वाले चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिर को लेकर इनपुट मिला है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी विशेष स्थल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट के बाद यह आतंकी संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे।दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही संभावित खतरे की जानकारी मिली, वैसे ही लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजारों, पार्किंग स्थलों और धार्मिक स्थलों की सघन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें