मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : 2025 छत्तीसगढ़ और देश के लिए उपलब्धियों भरा रहा, कई क्षेत्रों में मिली बड़ी सफलता : उप मुख्यमंत्री साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर : 2025 छत्तीसगढ़ और देश के लिए उपलब्धियों भरा रहा, कई क्षेत्रों में मिली बड़ी सफलता : उप मुख्यमंत्री साव

- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएंरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता को नववर्ष की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री साव ने आज मंगलवार काे पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 छत्तीसगढ़ और देश के लिए नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का वर्ष होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव इसी वर्ष मजबूत होगी। प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं और विकसित राज्य के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्ष 2025 अनेक मामलों में ऐतिहासिक और यादगार पल रहा है। इस वर्ष देश ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई, जिसके माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। साथ ही वंदेमातरम की 150वीं जयंती मनाई गई। साव ने कहा कि वर्ष 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष मनाया गया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया। इस वर्ष राज्य को कई बड़ी उपलब्धियां मिली है। नई उद्योग नीति से निवेश बढ़ा है युवाओं को सरकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला। वहीं विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है।साव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जन-जागरण का कार्य किया जा रहा है। इससे समाज में जागरूकता, सद्भावना और एकता को बल मिलेगा, जो देश की प्रगति और समृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।सूरजपुर में कांग्रेस के सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में सरगुजा की जनता को ठगने का काम किया है। आज जनता उनसे सवाल कर रही है कि उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया? कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान पर उन्होंने कहा कि पार्टी में आपसी सिर फुटौव्वल मची हुई है और सभी नेता दिल्ली दरबार को खुश करने तथा अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। इसी कारण कांग्रेस से जनता और कार्यकर्ता दोनों दूर हो चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें