मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

डीसी ने दिया अल्टीमेटम ,24 घंटे के अंदर हथियार करे जमा अन्यथा लाइसेंस होगा रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीसी ने दिया अल्टीमेटम ,24 घंटे के अंदर हथियार करे जमा अन्यथा लाइसेंस होगा रद्द

डीसी ने दिया अल्टीमेटम ,24 घंटे के अंदर हथियार करे जमा अन्यथा लाइसेंस होगा रद्द

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी हथियार धारकों को 24 घंटे का समय दिया गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अगर तय समय सीमा के अंदर हथियार जमा नहीं किया गया तो हथियार का लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निर्धारित तिथि के अंदर हथियार जमा नहीं करने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। बताया गया कि पिछले माह 30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन किया जाना था, लेकिन 3417 लाइसेंसधारियों में मात्र 50 फीसदी ने ही हथियार का सत्यापन कराया था। ऐसे लोगों को छह अप्रैल तक का समय दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने हथियार का सत्यापन नहीं कराया। इससे पूर्व 20 मार्च को ही आदेश जारी कर कहा गया था कि जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी 13 अप्रैल तक अपने हथियार संबंधित थाना, ओपी अथवा शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कर देंगे। पर अबतक कई लाइसेंस धारकों ने ऐसा नहीं किया है। उन्हें अब मात्र 24 घंटे का समय दिया जाता है। कुछ ऐसे भी लाइसेंस धारक हैं, जिन्होंने हथियार जमा करने से छूट के लिए आवेदन किया था, पर इस पर विमुक्ति के संबंध में जिला प्रशासन के स्तर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि 24 घंटे का समय दिया गया है। बहुत लोग हथियार जमा नहीं किये है इसलिए समय को बढ़ाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें