मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:28 · नई दिल्ली संस्करण

समाप्त हो सकता है डेविड वार्नर का टेस्ट करियर : रिकी पोंटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

समाप्त हो सकता है डेविड वार्नर का टेस्ट करियर : रिकी पोंटिंगनई दिल्ली, 2 मार्च । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को डर है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का टेस्ट करियर समाप्त हो सकता है, जो काफी समय से रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और एशेज श्रृंखला से भी बाहर हो सकते हैं।पोंटिंग को लगता है कि वार्नर का टेस्ट करियर उनकी अपनी शर्तों पर समाप्त नहीं हो सकता। भारत दौरे के बाद एशेज टीम में उनकी जगह भी खतरे में होगी। भारत दौरे से कोहनी की चोट के कारण वापस लौटने से पहले वार्नर ने पहली तीन पारियों में 1, 10 और 15 का स्कोर किया है।बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2019 में पिछले इंग्लैंड के दौरे पर भी संघर्ष किया था, जहां उन्होंने 9.5 के औसत से रन बनाए थे।पोंटिंग ने आरएसएन क्रिकेट से बातचीत में कहा,"यह वर्तमान चक्र विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद समाप्त हो जाएगा, जो कि पहले एशेज टेस्ट से पहले का सप्ताह है और मुझे लगता है कि सभी अच्छी फार्म में हैं और डेविड भी एशेज से पहले लय प्राप्त करना चाहते हैं। हालांकि यह उनके ऊपर है। एक बल्लेबाज के रूप में यदि आप कोई स्कोर नहीं कर रहे हैं, तो आप खुद को खुला छोड़ देते हैं।"उन्होंने कहा, "यह हम सभी के साथ हुआ है, यह मेरे साथ हुआ है। जब आप एक निश्चित उम्र तक पहुंच जाते हैं और ऐसा लगता है कि आपका फॉर्म थोड़ा गिर रहा है, तो आपके सामने चुनौतियां और कठिन हो जाती हैं।"पोंटिंग को लगता है कि वार्नर को पिछली गर्मियों में मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने दोहरे शतक के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए था, जो उनका 100वां मैच भी था या फिर सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर अगले मैच के बाद उन्हें ऐसा करना चाहिए था।पोटिंग ने कहा, "वह जिस तरह से अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहना चाहते हैं, मेरे हिसाब से सिडनी टेस्ट के बाद उन्हें ऐसा कर लेना चाहिए। उन्होंने मेलबर्न में 200 रन बनाए, अपना 100वां टेस्ट खेला, अपना 101वां टेस्ट सिडनी में खेला, जो उनके घरेलू मैदान पर था।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें