मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

खाटूश्यामजी मंदिर में 43 घंटे तक बंद रहेंगे दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीकर। सीकर जिले में स्थित विश्वविख्यात बाबा खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं को 43 घंटे तक दर्शन का अवसर नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आज रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और 8 सितंबर की शाम 5 बजे से ही दर्शन पुनः शुरू होंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है, वहीं 8 सितंबर को बाबा श्याम का वार्षिक तिलक महोत्सव होना है। इन्हीं कारणों से परंपरा के अनुसार मंदिर में 6 सितंबर की रात से लेकर 8 सितंबर की शाम तक दर्शन बंद रखे जाएंगे। इस अवधि में मंदिर परिसर में केवल धार्मिक अनुष्ठान और परंपरागत क्रियाएं ही संपन्न होंगी।

उल्लेखनीय है कि बाबा खाटूश्यामजी का यह दरबार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक माह अमावस्या के बाद और विशेष पर्व-त्योहारों पर बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। इन अवसरों पर बाबा का विशेष तिलक एवं श्रृंगार किया जाता है। परंपरा के अनुसार तिलक से पूर्व मंदिर को बंद रखा जाता है ताकि धार्मिक अनुष्ठान निर्विघ्न पूरे किए जा सकें। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय समय से पहले यात्रा की योजना न बनाएं और 8 सितंबर की शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें