मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में मौसम के दृष्टिगत होगी दर्शन व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कारसेवक पुरम में शनिवार को पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, ट्रस्टी महन्त दिनेंद्र दास, सदस्य डॉ अनिल मिश्र, शरद शर्मा और तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

इस मौके पर मोहन शास्त्री, राम नन्दन दास, सन्त एमबी दास ने ने फाग गायन का शानदार कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय ने राम नवमी पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए गर्मी के मौसम में पीने का पानी, छाया, टायलेट आदि के तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि मणि पर्वत के निकट ट्रस्ट के तीर्थक्षेत्र पुरम में पर्याप्त पानी और 200 शौचालयों और बड़े टिन शेड के साथ श्रद्धालुओं के रहने की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने समाज के लोगों से छोटे-छोटे स्तर पर भोजनालय चलाने, भक्तों को पानी देने की अपील की और श्रद्धालुओं से भी अपेक्षा की कि अपने साथ सत्तू लेकर आएं। यह फायदेमंद तो रहेगा ही तमाम परेशानियों से भी बच जाएंगे। राम नवमी के बाद सीता नवमी और हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। रामनवमी पर 22 घंटे के निरंतर दर्शन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के बाल भगवान के कितने घंटे निरंतर दर्शन की व्यवस्था की जा सकती है। इस पर विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें