मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:14 · नई दिल्ली संस्करण

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे डेनियल मेदवेदेव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे डेनियल मेदवेदेव

नई दिल्ली, 15 मार्च । रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेदवेदेव को मैच के दूसरे सेट के दौरान टखने में चोट लग गई थी, बावजूद इसके उन्होंने चोट से उबरते हुए मंगलवार को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(5) 7-6(5) 7-5 से हराया। यह मेदवेदेव की लगातार 17वीं जीत थी।

पहली बार इंडियन वेल्स के अंतिम आठ में पहुंचने वाले मेदवेदेव ने कहा कि अब उन्हें काफी दर्द महसूस हो रहा है और अब वह अपने टखने का स्कैन कराएंगे।

उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन में पहली बार है जब फिजियो ने मेरे टखने पर टेप लगाया था इसलिए मैंने इसे आजमाने का फैसला किया और जो बहुत आश्चर्यजनक था, वह यह था कि मुझे चलने की तुलना में दौड़ना बहुत आसान था।"

मेदवेदेव का सामना अब क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना और चिली के क्रिस्टियन गेरिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें