राम मंदिर ट्रस्ट ने मिल रहे दान पर दी सफाई

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने कहा है कि प्राण प्रतिषठा वाले दिन मंदिर ट्रस्ट को तीन करोड़ का चंदा मिला है। साथ ही ट्रस्ट ने यह भी कहा है कि मंदिर ट्रस्ट दान के रूप में रूपया बाक्स में नहीं लेता। जो भी कैस होते हैं उसे काउंटर पर लिया जाता है। साथ ही एक वायरल हो रहे वीडियो पर स्पष्टता देते हुए कहा है कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह फर्जी है।
राम मंदिर में बक्से में नोट नहीं होते हैं। काउंटर बनाए गए हैं, जहां दान आता है और उसकी रसीद काटी जाती है। इसके अलावा एक भी पैसा नहीं लिया जाता है। ट्रस्ट ने कहा कि दानपात्र का पैसा स्टेट बैंक के कर्मचारी ही निकालते हैं। इसे कोई देख तक नहीं सकता है। वहां हमारे लोग और स्टेट बैंक के कर्मचारी रहते हैं, जो कि मॉनिटरिंग करते हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट ने पिछले तीन दिन के मिले चंदे का आंकडा बताते हुए कहा कि 22 जनवरी को करीब 6 लाख रुपए दान काउंटर पर कैश आए हैं। वहीं, ड्राफ्ट और चेक के जरिए प्रतिष्ठा वाले दिन 3 करोड़ रुपए आए हैं। अगले दिन 23 जनवरी को 27 लाख रुपए कैश आए हैं। 24 जनवरी को 16 लाख रुपए दान मिला है।





