धनबाद में लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर ददई दुबे और मन्नान मल्लिक आपस में भीड़े

रांची: लोकसभा चुनाव को धनबाद जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के समक्ष पार्टी के चंद्रेशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के बीच नोक-झोंक हुई। बैठक में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। मन्नान मल्लिक ने ददई दुबे की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, तो बार-बार दूसरे दलों में उछल-कूद क्यों करते हैं। इसके जवाब में ददई दुबे ने भी मन्नान पर आरोप मढ़ दिया । उन्होंने कहा कि मेरा बेटा जब चुनाव मैदान में था, तब आपका बेटा वोट दिलाने के बहाने रकम की डिमांड कर रहा था। इस बैठक में कांग्रेस झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। वहीं प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवार तय करने की जिम्मेवारी आलाकमान पर है।





