मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रवात फेंगल के आज समुद्र तट से टकराने की संभावना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उठ रही ऊंची लहरें, तेज हवा के साथ हो रही बरसात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चक्रवात फेंगल के आज समुद्र तट से टकराने की संभावना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उठ रही ऊंची लहरें, तेज हवा के साथ हो रही बरसात

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेंगल के आज दोपहर से शाम के बीच पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम जिले में समुद्र तट से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ-साथ बरसात हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। तटीय क्षेत्र में उथल-पुथल मची हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फेंगल के असर के कारण हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। फेंगल का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु पर पड़ रहा है। तेज बारिश की वजह से अधिकांश हिस्सों में धान की फसल चौपट हो गई है। अकेले नागपट्टिनम जिले में करीब 800 एकड़ से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई है। कामेश्वरम, विरुंधमावडी, पुडुपल्ली, वेद्रप्पु, वनमादेवी, वल्लपल्लम, कल्लिमेडु, ईरावायल और चेम्बोडी जिले भी इसकी चपेट में हैं। चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राज्य के भीतरी इलाकों में 3 दिसंबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। फेंगल के कारण आंध्र प्रदेश के कई तटीय क्षेत्रों के समुद्र में भी उथल-पुथल हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें