मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रवाती तूफान दाना से पश्चिम बंगाल में 2 और मौतें, मृतकों की कुल संख्या 4 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या चार हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद इलाके में एक सिविक वॉलंटियर चंदन दास (31) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चंदन पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी गलती से उन्होंने एक बिजली के तार को छू लिया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।इसके अलावा, हावड़ा नगर निगम के एक कर्मचारी का शव तांतीपारा में एक जलमग्न सड़क पर पाया गया। उनकी मौत डूबने के कारण हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्रवात के दौरान लगातार हो रही बारिश के समय वह अचानक फिसल कर गड्ढे में गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। घंटों तक उन्हें किसी ने नहीं निकाला, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य में दो अन्य मौतों की खबर आई थी, जिनमें एक व्यक्ति की दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में करंट लगने से मौत हो गई थी, वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र में हुई थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तड़के पूर्वी तट पर चक्रवात दाना का कहर बरपा, जिससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। इनसे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें