मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश

कोलकाता। चक्रवाती तूफान 'दाना' के लैंडफाल के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश हुई है। गुरुवार रात 11:12 बजे से इस तूफान का ‘लैंडफॉल’ शुरू हुआ। यह शुक्रवार सुबह भी जारी है। ओडिशा के धामरा और भीतारकणिका के बीच में यह तूफान जमीन से टकराया। चक्रवात के दौरान हवाओं की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। आज सुबह लगभग 10:00 बजे इसके कमजोर होने की संभावना है।अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में गुरुवार रात तक इसका खास असर नहीं दिखा। केवल हल्की बारिश हुई। पूर्वी मेदिनीपुर और आसपास के तटीय इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। तूफान के कारण दीघा और मंदरमणि जैसे पर्यटन स्थलों को खाली करा लिया गया है। वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में नौ से 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं।चक्रवात 'दाना' के कारण हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल के लिए पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, झाड़ग्राम जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय से रातभर स्थिति पर नजर रखी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें