मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

कटक टी20: जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या लगा सकते हैं विकेटों का शतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कटक टी20: जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या लगा सकते हैं विकेटों का शतक

कटक। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। मंगलवार को पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में विकेटों का शतक लगा सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट लिए हैं। कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद कटक टी20 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक ने 120 मैचों की 108 पारियों में 98 विकेट लिए हैं। 2 और विकेट हासिल करते ही पांड्या के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे।

भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है।

टी20 में भारत में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। भुवी ने 2022 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को मुश्किल समय देने के लिए तैयार है। डेविड मिलर और एनरिक नॉर्किया के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत हुई है। वहीं भारतीय टीम में भी शुभमन गिल की वापसी हुई है। गिल इंजरी की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें