मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गरियाबंद : सीआरपीएफ जवान को गोली लगी, रायपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गरियाबंद

/रायपुर,। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले

सी आर पी एफ जवान को बीती रात गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग

के दौरान क्रॉस फायरिंग के दौरान जवान को गोली लगी जो गले में अब भी फंसी

हुई है। जवान को रायपुर रेफर किया गया है ।

पुलिस सूत्रों

से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गरियाबंद और ओडिशा की सीमा पर कामरभौदी के

पास बीती रात ओडिशा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान सर्चिंग पर निकले

थे।इसी दौरान कामना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभयारण्य(शिवनारायणपुर) में

फायरिंग हुई है जिसमें प्रकाश साई नमक जवान के गले में गोली लग गई। गोली

लगने के बाद जवान को गरियाबंद अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद

उसे रायपुर रेफर कर दिया गया । पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल नक्सली घटना की

पुष्टि नहीं की है।

गरियाबंद जिला अस्पताल के जिला

चिकित्सक डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि ओडिशा नवापारा के जवान को गोली लगी

है। गले के राइट साइड में अंदर गोली घुसी हुई है। जवान को प्रारंभिक इलाज

के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मुठभेड़ में गोली लगने की आशंका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें