मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : पत्नी से विवाद के बाद सीआरपीएफ जवान ने दी जान, जम्मू-कश्मीर में थी तैनाती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : पत्नी से विवाद के बाद सीआरपीएफ जवान ने दी जान, जम्मू-कश्मीर में थी तैनाती

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान राजाराम प्रजापति ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, राजाराम प्रजापति सीआरपीएफ में जवान के पद पर कार्यरत था और उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। वह कुछ दिन पहले ही अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव कुंदीकला आया था। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद से ही उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।परिजनों के मुताबिक बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद राजाराम घर से रस्सी लेकर निकल गया। कुछ देर बाद उसने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां पीछे-पीछे दौड़ी और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उस समय राजाराम की सांसें चल रही थीं। लोगों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के स्वजनों का आरोप है कि राजाराम काफी समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। उनका कहना है कि पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार परेशान किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।परिजनों ने बताया कि दिसंबर 2025 में भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस दौरान उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने तथा पैसों की मांग करने जैसे आरोप लगाए थे।जहर सेवन की घटना के बाद राजाराम का लंबे समय तक इलाज चला था। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह तक दो अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ था। स्वस्थ होने के बाद वह वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गया था। हालांकि, इसके बावजूद पारिवारिक विवाद समाप्त नहीं हुआ और तनाव लगातार बना रहा।आज होगा पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिसदेर शाम घटना होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। आज गुरुवार को अंबिकापुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा।इधर, राजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें