राज्य में अपराध बढ़ गये, कानून का राज खत्म हो गया है : दीपक बैज
रायपुर,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार काे बयान
जारी कर कहा कि सरकार ने व्यापारियों से भयादोहन शुरू कर दिया है। जीएसटी
के छापे मारे जा रहे, व्यापारियों को डराया जा रहा, वसूली किया जा रहा है।
जमीनों का खसरा लॉक कराया जा रहा, नामांतरण बंटाकन रजिस्ट्री रोक कर जमीन
व्यापारियों से वसूली किया जा रहा। सरकारी ठेकों में वसूली का टारगेट
अधिकारियों को दिया गया है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है।
जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन के दर
में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में चार
प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। खाद बीज के संकट से किसान बदहाल
है। सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गयी।
दीपक बैज
ने कहा कि भाजपा राज के छह माह में भ्रष्टाचार हावी, कानून व्यवस्था खत्म
हो चुकी है। जनता से वादाखिलाफी भाजपा की पहचान बन गयी है। राज्य में
भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णुदेव सरकार की विफलताओं की पूरी
श्रृंखला है। साय सरकार के 6 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून
व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय
जला दिया गया।
हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी, आरंग
में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो
गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक
बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़
गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सलवादी
घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो
गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी । सरकार ने 6 माह में कोई घोषित नक्सल नीति
नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत
के दाम तीन गुना बढ़ गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच
सांठगांठ हो गयी है।





