मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तलब किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तलब किया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के वित्‍तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्‍मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। ईडी ने उन्‍हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। वे एचसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्‍मद अजहरुद्दीन को वित्‍तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने कांग्रेस नेता को यह पहला समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना है। पूर्व क्रिकेटर पर अपने कार्यकाल के दौरान धन की हेराफेरी का आरोप है।यह हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा मामला है। अजहरुद्दीन सितंबर 2019 में एचसीए अध्यक्ष चुने गए थे। एपेक्स काउंसिल के फंड की हेराफेरी के आरोप में एक्शन लेने के बाद जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें