मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन महिलाओं को निदेशक मंडल में किया नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एंटीगुआ । क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मार्च 2025 में

समाप्त होने वाली एक साल की अवधि के लिए तीन महिलाओं को स्वतंत्र निदेशक के

रूप में बोर्ड में नियुक्त किया है। डायन कैंपबेल और लुईस विक्टर-फ्रेडरिक

नई नियुक्तियों के रूप में शामिल हुए हैं, जबकि डेबरा कोरियट-पैटन,

जिन्होंने 2019 से 2021 तक इस भूमिका में काम किया है, की वापसी हुई है।

कैंपबेल

लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ एक प्रतिष्ठित जमैका क्रिकेट प्रशासक हैं।

वहीं, विक्टर-फ्रेडरिक सेंट लूसिया की एक अनुभवी ब्रांडिंग और संचार

रणनीतिकार हैं।

बोर्ड की एक विज्ञप्ति में कहा गया,

"क्रिकेट प्रशासन, कॉर्पोरेट प्रशासन और संगठनात्मक विकास में कैंपबेल की

विशेषज्ञता से सीडब्ल्यूआई की रणनीतिक पहलों को काफी फायदा होगा, जबकि

कोरियट-पैटन,सीडब्ल्यूआई बोर्ड में अमूल्य कानूनी विशेषज्ञता लाएंगी।"

इन

नियुक्तियों के अलावा, बारबाडियन उद्यमी हल्लम निकोल्स को एक स्वतंत्र

निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। वह सीडब्ल्यूआई हितधारक

संबंध समिति में भी कार्य करते हैं।

सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष

किशोर शैलो ने कहा, "शुरुआत से ही, मैंने मैदान के अंदर और बाहर

निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीडब्ल्यूआई के भीतर विविधता और समावेशन

की वकालत की है। यह नियुक्ति हमारी चल रही प्रतिबद्धता की स्वाभाविक प्रगति

है। उनकी विविध पृष्ठभूमि, व्यापक अनुभव और उत्कृष्टता के प्रति अटूट

प्रतिबद्धता निस्संदेह हमारे संगठन को मजबूत करेगी और वेस्ट इंडीज में

क्रिकेट की उन्नति में योगदान देगी।"

शैलो ने निवर्तमान

स्वतंत्र निदेशकों को भी धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा, "मैं वेस्टइंडीज

क्रिकेट में उनके योगदान और सेवा के लिए मन्नीराम प्रसाद और गेल मथुरिन का

आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हम अन्य क्षमताओं में उनकी निरंतर भागीदारी और

प्रभाव की आशा करते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें