मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीएल 2025 : फाल्कन्स की चौथी जीत, रॉयल्स को खाता खुलने का अब भी इंतजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने शनिवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) का 22वां मैच अपने नाम किया। इस टीम ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने चार विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। क्विंटन डी कॉक ने ब्रैंडन किंग के साथ 11.2 ओवरों में 91 रन जोड़े।

क्विंटन 28 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से ब्रैंडन किंग ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

रदरफोर्ड ने 17 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे।

ब्रैंडन किंग रॉयल्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 65 गेंदों में सात छक्कों और छह चौकों के साथ नाबाद 98 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से सलमान इरशाद ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि ओबेड मैककॉय को एक विकेट हाथ लगा।

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। अमीर जंगू ने एंड्रीस गौस के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। आमिर 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में करीमा गोर (1) भी चलते बने।

टीम 46 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से एंड्रीस गौस ने केविन विकहैम के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़ते हुए फाल्कन्स को संभाला।

केविन ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। इनके अलावा शाकिब अल हसन ने 15, जबकि कप्तान इमाद वसीम ने 17 रन फालकन्स के खाते में जोड़े।

टीम को अंतिम ओवर में 12 रन की दरकार थी। रदरफोर्ड ने इस ओवर में तीन वाइड फेंकी, लेकिन पांचवीं गेंद पर वसीम को आउट करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम गेंद पर शमर स्प्रिंगर ने दो रनों के लिए दौड़ लगाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से डेनियल सैम्स ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि रेमन सिमंड्स और ईथन बॉश को एक-एक विकेट हाथ लगे।

फाल्कन्स नौ में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे पायदान पर है, जबकि छह मुकाबलों के बाद अपना खाता तक नहीं खोल पाने वाली बारबाडोस रॉयल्स सबसे अंतिम पायदान पर मौजूद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें