मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीएल 2025 : मुनरो और पूरन का विस्फोटक अर्धशतक, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 7 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए मैच में बारबाडोस ने त्रिनबागो को जीत के लिए 179 का लक्ष्य दिया था। त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबडोस रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

बारबाडोस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 45 रन बनाए। कदीम एलेन ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 41 रन और कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 31 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 29 रन की पारी खेली।

त्रिनबागो के लिए आंद्रे रसेल ने 3, मोहम्मद आमिर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिए।

179 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी त्रिनबागो को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दी। मुनरो ने अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से मैच को एकतरफा बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 67 रन की पारी खेली। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह रन आउट हो गए।

मुनरो के अलावा, कप्तान निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 65 रन की पारी खेली। मुनरो के साथ तीसरे विकेट के लिए पूरन ने 93 रन की साझेदारी की। पूरन ने कायरन पोलार्ड के साथ भी नाबाद 30 रन जोड़े। पोलार्ड 9 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

एलेक्स हेल्स 14 गेंद पर 19 और केसी कार्टी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए।

त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें