मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीआई एमएल ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों का नाम किया तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीपीआई एमएल ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों का नाम किया तय

सीपीआई एमएल ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों का नाम किया तय

पटना।लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचा है। वहीं काफी माथा पच्ची के बाद बीते दिन महागठबंधन में भी सीट बंटवारा हो गया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग के अनुसार राजद 26, कांग्रेस 9 और लिफ्ट 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं सीपीआई एमएल तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीपीआई एमएल ने अपने प्रत्याशियों का नाम तय कर लिया है। बता दें कि, सीपीआई एमएल तीन लोकसभा सीट नालंदा, आरा और काराकाट से चुनाव लड़ेगी। वहीं जानकारी के अनुसार नालंदा से संदीप सौरभ, आरा से सुदामा प्रसाद और काराकाट से राजाराम सिंह कुशवाहा लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी करेगी। मालूम हो कि, आरा से भाजपा के आर के सिंह से सीपीआई एमएल के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद लड़ेंगे। तो वहीं काराकाट से सीपीआई एमएल के प्रत्याशी राजाराम सिंह का मुकाबला रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से होगा। वहीं सीएम नीतीश के गृह जिला से जदयू प्रत्याशी कौश्लेंद्र कुमार से सीपीआई एमएल के संदीप सौरभ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बार इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन में बड़ा मुकाबला होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें