मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी

घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की

न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक

हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

केजरीवाल की आज न्यायिक हिरासत खत्म

हो रही थी जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश

किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई के मामले में 12 जुलाई को आज तक की

न्यायिक हिरासत में भेजा था।

10 जुलाई को कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट

पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था। 17

मई को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें आम आदमी पार्टी और

केजरीवाल को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार

किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री

मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। इसमें

संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुका है।

21 मार्च को

दिल्ली हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने उसी

दिन देर शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट

ने केजरीवाल को एक जून तक की अंतरिम जमानत दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने 2

जून को सरेंडर किया था। केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें