मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, सिर में फ्रैक्चर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, सिर में फ्रैक्चर

बलरामपुर, \। रामानुजगंज में वन वाटिका के पास मंगलवार सुबह सागवान की लकड़ी लेकर जा रहे एक दंपती को रोकना फॉरेस्ट गार्ड को भारी पड़ गया। लकड़ी ले जाने को लेकर पूछताछ करने पर दंपती ने कंधे पर रखे सागौन के लट्ठे से फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार पर हमला कर दिया। लट्ठा सिर पर लगने से फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डालटेनगंज रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह मनोज भुइया अपनी पत्नी के साथ वन वाटिका के पास से करीब 4 से 5 फीट लंबा सागौन का लट्ठा कंधे पर रखकर ले जा रहा था। वन वाटिका के गेट के पास फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार की नजर उन पर पड़ी। उसने दंपती को रोककर सागवान की लकड़ी काटकर ले जाने के संबंध में पूछताछ की।

वन विभाग के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनोज भुइया और उसकी पत्नी ने कंधे पर रखा लट्ठा पिंटू मालाकार को दे मारा। लट्ठा सिर पर लगने से पिंटू मालाकार जमीन पर गिर गया। उसके सिर और कान से खून निकलने लगा। घटना के दौरान वहां मौजूद मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल फॉरेस्ट गार्ड को तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रामानुजगंज रेंजर डॉक्टर दिलरुबा बानो ने बताया कि घायल फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार को डालटेनगंज के श्री नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में उसकी स्कल की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है और एक नस भी दब गई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

रेंजर डॉक्टर दिलरुबा बानो ने बताया कि, घटना के आरोपित मनोज भुइया को वन विभाग ने पकड़ लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें