मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। इस बीच, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे नजर आ रही है। बिहार की 243 सीटों के लिए 46 मतगणना केंद्रों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ है।

मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से हुई है, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना होगी। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है।

243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), 243 मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता से, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। कुल 4,372 मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात हैं।

निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम चरण से पहले पूरी कर ली जाए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके साथ ही 243 सीटों के लिए मतदान का कार्य समाप्त हो गया था। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। एग्जिट पोलों में एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई गई है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, जन सुराज और एआईएमआईएम ने भी कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर काफी मेहनत की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें