मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : मतगणना अभिकर्ताओं के लिए जारी किए गए आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने

सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के दिन

मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना

अभिकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

हैं। उन्होंने मतगणना हाल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए

प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालाग केल्कुलेटर

प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है।

मतगणना हॉल के

भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को

कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर

द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों

में प्रयोग में लाई गई है तथा प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति

रहेगी। मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था के लिए

अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन

पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त किसी एक मतगणना

अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदान किया जाएगा।

मतगणना हाल के भीतर पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता

एवं मतगणना अभिकर्ता कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-एक की

प्रति, रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो

विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन या पेंसिल

ले जा सकेंगे।

ये सामग्री रहेंगी प्रतिबंधित

मतगणना हाल में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटाप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटका प्रतिबंधित रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें