मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : भुगतान अटका तो ठेकेदार का आत्मदाह की चेतावनी, कमीशनखोरी के आरोपों से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंबिकापुर : भुगतान अटका तो ठेकेदार का आत्मदाह की चेतावनी, कमीशनखोरी के आरोपों से हड़कंप

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जल जीवन मिशन से जुड़े एक ठेकेदार ने भुगतान लंबित रहने और अधिकारियों पर कमीशन मांगने के आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामले के सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया है और जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर चुके एक ठेकेदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। पीएचई विभाग से जुड़े ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने कलेक्टर को बीते शाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि काम पूरा होने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है।ठेकेदार के अनुसार, अंबिकापुर सब डिविजन में उन्होंने करीब 65 लाख रुपये का निर्माण कार्य किया था, जिसमें पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और नल कनेक्शन देने का काम शामिल है। उनका दावा है कि यह काम एक साल पहले ही पूरा हो चुका है और पिछले छह महीनों से उस टंकी से पानी की आपूर्ति भी जारी है।इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक केवल 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि लंबित है। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि भुगतान के लिए विभागीय अधिकारी कमीशन की मांग कर रहे हैं।ज्ञापन में उन्होंने विशेष रूप से पीएचई के सब इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि वे कमीशन दिए बिना बिल पास नहीं करने की बात कह रहे हैं और लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे आक्रोशित ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह 30 मार्च को दोपहर 1 बजे पीएचई कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगा।इस मामले में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने आज शनिवार काे कहा कि, इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर रहे हैं। पीएचई ईई को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं ठेकेदार की चेतावनी के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें