मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में दिए गए पीएचईडी के 826 करोड़ के 350 ठेके रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में दिए गए पीएचईडी के 826 करोड़ के 350 ठेके रद्द

बिहार में महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में दिए गए पीएचईडी के 826 करोड़ के 350 ठेके रद्द

पटना। बिहार की वर्तमान राजग नीत नीतीश सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में 826 करोड़ के 350 ठेकों को रद्द कर दिया है, जो राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पिछली राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के दौरान दिए गए थे।

राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन शासन के दौरान पीएचईडी द्वारा कई ठेके दिए गए थे। विभागीय जांच में पता चला कि 826 करोड़ रुपये के 350 ठेके देने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ये ग्रामीण जल आपूर्ति से संबंधित थे, जिसमें हैंडपंप और मिनी जल आपूर्ति प्रणालियों की स्थापना शामिल थी।

राज्य सरकार में पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विभाग ने गहन जांच के लिए प्रारंभिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद हाल ही में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई और बाद में रद्द करने का आदेश जारी किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें