पलामू लोकसभा सीट पर राजद और बीजेपी मे होगी कांटे की टक्कर,एमवाई समीकरण साधने में जुटे लालू

पलामू लोकसभा सीट पर राजद और बीजेपी मे होगी कांटे की टक्कर,एमवाई समीकरण साधने में जुटे लालू
रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पलामू लोकसभा सीट में कई समीकरण को देखने के बाद ममता भुइयां को टिकट दिया है। पलामू लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। इस इलाके में एमवाई समीकरण के साथा-साथ एक खास जाति वर्ग का वोट पांच लाख के करीब है। यादवों की जनसंख्या तकरीबन 13 कही जाती है, वहीं मुस्लिम वर्गे के 21 प्रतिशत से अधिक वोटर हैं। राजद पलामू लोकसभा सीट को परंपरागत मानती रही है और 2005 से लगातार चुनाव लड़ रही है।2005 और 2007 के चुनाव मे राजद को सफलता भी मिली है। पलामू लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दावा प्रस्तुत किया था। राष्ट्रीय जनता दल ने सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी।ममता भुइयां को सदस्यता ग्रहण करवाते वक्त लालू प्रसाद यादव ने यह कहा था कि ममता को झारखंड के अन्नपूर्णा बनाएंगे। पलामू लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल काफी मजबूत है। फिलहाल बीजेपी के सांसद वीडी राम यानी विष्णु दयाल राम हैं यहां से प्रत्याशी है। लेकिन इस सीट पर राजद की भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में 2024 चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है।





