मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुस्लमानों के खिलाफ साजिश हो रही है, हम लोग मुस्लिम समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुस्लमानों के खिलाफ साजिश हो रही है, हम लोग मुस्लिम समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे : तेजस्वी यादव

पटना। पटना के गांधी मैदान में रविवार को "वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ" कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज के पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। लेकिन आज साजिश के तहत मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबतक हमारे नेता लालू प्रसाद यादव मुस्लिम समाज के साथ हैं,अंतिम सांस तक हम लोग उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम लोग एक हैं। बिहार में किसी भी कीमत पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण नहीं होने दिया जाएगा। हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच, हर पन्ना चीख-चीखकर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। ये हम सबों का देश है।तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से विशेष पुनरीक्षण के नाम पर साजिश रची जा रही है, लेकिन हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली है, तो गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित लोगों से मतदान के अधिकार को छीना जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर आपके वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। ये बहुत बड़ी साजिश है, इसलिए आप लोग सचेत रहियेगा और ऐसा होने मत दीजिएगा।उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का पटना के गांधी मैदान में बड़ा जुटान हुआ है। इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ की ओर से इसका आयोजन किया गया। सभी प्रमुख दलों को आमंत्रण भेजा गया था। राजद, कांग्रेस और जदयू के बड़े नेताओं को बुलाया गया था।--------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें