कांग्रेस तथ्य और वस्तु स्थिति जाने बिना भ्रम फैलाने का काम करती है : साव
रायपुर,। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गौ तस्करी पर बनाए गए नए
नियम को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मौत पर राजनीति करती
है। कांग्रेस नेता तथ्य और वस्तु स्थिति जाने बिना भ्रम फैलाने का काम करते
हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने कई बार माैका दिया, लेकिन कांग्रेस ने जनता के
हितों की खिलाफ जाकर अन्याय किया है। कांग्रेस पार्टी की यही चाल और चरित्र
है।
साव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि
कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। उनके अपने लोग गौ तस्करी
में शामिल थे। सरकार के संरक्षण में गौ तस्करी हो रही थी लेकिन हमारी सरकार
गौतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कटिबंध है, इसलिए यह नियम
बनाए गए हैं। साव ने गौ तस्करी मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही
है। आगामी विधानसभा सत्र को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सरकार विपक्ष
के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य
के हित में निर्णय लेकर काम कर रही है और विपक्ष को हर मुद्दों पर जवाब
देने को तैयार है।





