मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुसलमानों के लिए हिन्दुओं का गला काट रही कांग्रेस: गिरिराज सिंह -देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं इंडिया के नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुसलमानों के लिए हिन्दुओं का गला काट रही कांग्रेस गिरिराज सिंह

-देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं इंडिया के नेता

पटना।कर्नाटक सरकार ने आरक्षण का लाभ देने के लिए मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल किया है। इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करके दी। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि- कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट लिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भी अभी यही रार छिड़ी हुई है मुसलमान पर किसका हक है यानी किसका वोट हैं। यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जो मुसलमान के लिए हिंदुओं का गला काट दी थी। हिंदुओं का संवैधानिक अधिकार छीन लिया। हिंदुओं का जो आज तक नहीं हुआ था मुसलमानो के लिए कांग्रेस ने वह काम किया।इसके आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए। यदि ओबीसी समाज का अधिकार कांग्रेस चीन की तो फिर कांग्रेस क्याचाहती है? मुसलमान को ओबीसी का दर्जा देकर यही चाहती है कि ओबीसी समाज के लोग सड़क पर उतर जाएं और हंगामा हो। वरना कर्नाटक में यह आरक्षण लागू नहीं होता है। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने लालू यादव पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि जब कर्नाटक का मुद्दा उठा तो उनकी जुबान चुप है और तेजस्वी यादव भी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। वह बताएं क्यों ओबीसी समाज का हक क्यों मारा जा रहा है। सिर्फ कांग्रेस एवं राजद के द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है और यही वजह है किमहागठबंधन में शामिल बाकी दल चुपचाप बैठे हैं।

उधर,लेक्टोरल बांड पर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में कहा कि शराब कंपनी से सबसे पहले लालू यादव ने ही चंदा लेने का काम किया था और आज यही लोग इलेक्टोरल बॉन्ड पर मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन यहां सब चीज साफ है और उनका जवाब भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह औरंगजेब से अपनी तुलना होने पर तिलमिला रहे हैं जबकि सच्चाई है कि असदुद्दीन ओवैसी में जिन्ना का जिन है और यह लोग समाज को तोड़ने एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें