मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपना काेई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस इस उपचुनाव में इंडी गठबंधन काे समर्थन देगी। इसके साथ ही गठबंधन के प्रत्याशियाें काे जीत दिलाने के लिए प्रयासरत रहेगी।कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है कि उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्हाेंने कहा कि आज का समय अपने संगठन को बचाने का नहीं है, ये समय संविधान और भाईचारे की रक्षा करने का है इसलिए शीर्ष नेतृत्व ने अपना काेई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय भी माैजूद रहे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से उन दो सीटों की मांग की थी जहां भाजपा 2022 के चुनाव में हार गयी थी लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इन दाेनाें सीटाें के बदले में गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी। इन दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन के लिए राह आसान नहीं है क्याेंकि यहां पर भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए कांग्रेस अपने हिस्से की दो सीटों को बदलवाना चाह रही थी। जब बात नहीं बनी ताे कांग्रेस ने अपने हिस्से की दोनों सीटें सपा को साैंप दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें