मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार काे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर तथा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति पर एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने पर व्यापक चर्चा हुई।बैठक में कुछ पदाधिकारियों द्वारा बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया, जिसपर प्रदेश अध्यक्ष ने भी शीघ्र निर्णय लेकर यात्रा का मार्ग और तिथि घोषित करने के लिये कहा।बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पदाधिकारियों की सक्रियता और कर्मठता से हम सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर हमने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री को मजबूरन एसपी, कलेक्टर कांफ्रेंस बुलाना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था सुधारने की हिदायत देना पड़ रहा है। जब तक प्रदेश की एक भी नागरिक असुरक्षित है हम शांत नहीं बैठेंगे। संगठन को लगातार सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव पदाधिकारियों ने दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें