मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार की कांग्रेस विधायक एस विजयाधरानी भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार की कांग्रेस विधायक एस विजयाधरानी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहां से तीन बार की कांग्रेस विधायक एस. विजयाधरानी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय में तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, तमिलनाडु के सह चुनाव प्रभारी सुधाकर रेड्डी, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में तमिलनाडु में एस. विजयाधरानी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कांग्रेस विधायक का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि विजयाधरानी के आने से पार्टी तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी। पार्टी में शामिल होने के बाद विजयाधरानी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता लाभान्वित हो रही है। देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार सरकार ने काफी काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें