मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में राजनीतिक उठापटक पर कांग्रेस आलाकमान की पैनी नजर: राजेश ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में राजनीतिक उठापटक पर कांग्रेस आलाकमान की पैनी नजर: राजेश ठाकुर

रांची,

05 जनवरी झारखंड में जारी राजनीतिक उठापटक पर कांग्रेस आलाकमान

की पैनी नजर है। यह बात नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर

शुक्रवार को लौटने के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बिरसा

मुंडा एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बैठक

में राज्य के ताजा हालात पर चर्चा हुई। साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो

न्याय यात्रा को राज्य के सभी जिलों से गुजरने की मांग की गई।

ठाकुर

ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने राज्य को तीसरे

स्थान पर रखा है और जिस तरह का अन्याय राज्य में हो रहा है, यह न्याय

यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक साबित होगा। यात्रा की सूचना मिलने

के बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और हम लोगों ने एक खाका तैयार

करके आलाकमान को दिया है। इसमें इस यात्रा को राज्य में 900 किमी करने की

बात की गई हैं, जिससे राज्य के सभी जिलों से यात्रा गुजर सके।

उन्होंने

कहा कि राहुल की यात्रा कोडरमा से झारखंड में प्रवेश करेगी। इसके बाद

हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओडिशा निकल

जाएगी। इस यात्रा का ठहराव धनबाद, रांची और जमशेदपुर होगा। मंत्री आलमगीर

आलम ने कहा कि यहां की सभी स्थितियों से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है।

कितने सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी यह आलाकमान तय करेगा। हमारी

प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक सीटों पर आईएनडीआईए की जीत हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें