मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र -न्याय के साथ गारंटी पर फोकस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र  -न्याय के साथ गारंटी पर फोकस

कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

-न्याय के साथ गारंटी पर फोकस

नई दिल्ली।देश के अंदर चारों तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल कायम है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने -अपने तरीकों से जनता को लुभाने में जुटी हुई है। ऐसे में इस आम चुनाव को लेकर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। घोषणा पत्र में पार्टी पांच न्याय में 25 गारंटियों के वादे के साथ कई वादे करने की तैयारी कर रही है। घोषणा पत्र के वादों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए पार्टी बुधवार को ही घर-घर अभियान शुरू कर चुकी है। इसके तहत पार्टी ने आठ करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।दरअसल, कांग्रेस अपने पार्टी मुख्यालय में पांच अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ पार्टी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र को आम मतदाताओं तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी। इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू करने के साथ घोषणा पत्र जारी करने का फैसला किया है। इसके बाद पार्टी सभी चुनावी रैलियों में न्याय के वादों को दोहराएगी। इसके लिए पार्टी ने करीब 10 करोड़ न्याय कार्ड छपवाए हैं। इसके साथ पार्टी इस बार चुनाव प्रचार पर भी जोर देगी। इंडिया गठबंधन के घटकदलों के साथ पार्टी जहां प्रादेशिक स्तर पर संयुक्त चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। वहीं, जिन प्रदेशों में पार्टी अकेले मैदान में है, वहां पार्टी के बड़े नेता हर सीट तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। ताकि, लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो माह लगातार चुनाव प्रचार करेंगे। कई राज्यों में दोनों नेता एक मंच पर नजर आएगें, वहीं कई राज्यों में अलग-अलग चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव प्रचार के दौरान 40 से ज्यादा सभाएं करेंगे। इसके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रचार में सक्रिय रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें