मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माणाधीन स्काईवॉक में तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्माणाधीन स्काईवॉक में तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रायपुर : राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक में बरती जा रही लगातार लापरवाही, तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने आज शुक्रवार काे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मांग की है कि आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस घटिया निर्माण कार्य की जांच किसी निष्पक्ष व स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कांग्रेस जनों में हाथों में तख्तियाँ लेकर प्रदर्शन किया। इन तख्तियों में निर्माणाधीन स्काईवॉक के निर्माण में हो रही गड़बड़ी और जन सुरक्षा को लेकर नारे लिखे हुए थे, प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की ।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने शासन-प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जो स्काईवॉक पहले सिर्फ अनुपयोगी साबित हो रहा था, वह अब आम जनता के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। अफसरों और निर्माणकर्ता ठेकेदार की साठगांठ के चलते बेहद निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि थोड़ी सी तेज हवा चलने पर भी पूरा स्ट्रक्चर हिलने लगता है।

लंबे समय से खुले में पड़े रहने के कारण लोहे के ढांचों में जंग लग चुकी है। अब इसके भारी-भरकम नट-बोल्ट टूटकर नीचे सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे राहगीर और आम जनता चोटिल हो रहे हैं। यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि इस जानलेवा लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस विभागीय मंत्री के बंगले का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें