मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

85 घरों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम साय का पुतला दहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
85 घरों पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम साय का पुतला दहन

धमतरी। ग्राम नकटी में 85 मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में गांधी मैदान धमतरी में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वर्षाकाल में प्रभावित परिवारों को बेघर किए जाने की कड़ी निंदा की तथा तत्काल पुनर्वास, उचित मुआवजा और न्याय की मांग उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि रात के अंधेरे में बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई किसी भी संवेदनशील शासन के अनुरूप नहीं है। उनका कहना था कि प्रभावित परिवारों के लिए पहले सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, उसके बाद ही कोई प्रशासनिक कदम उठाया जाता।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नकटी के ग्रामीणों के साथ किया गया व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 13 विधायक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी में गरीबों के टूटे घरों और उनके अधिकारों के सम्मान में उस स्थान पर आवास लेने से इंकार कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा विधायकों से भी नैतिकता का परिचय देते हुए प्रस्तावित आवास छोड़ने और प्रभावित परिवारों के पक्ष में खड़े होने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास बनाना आवश्यक है तो नवा रायपुर में उपलब्ध शासकीय भूमि का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन गरीबों को बेघर कर ऐसा करना उचित नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि नकटी में की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शन में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, अरविंद दोषी, विजय गोलछा, कविता बाबर, आनंद पवार, योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें