मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र कभी लागू नहीं होने दिया : अर्जुन मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र कभी लागू नहीं होने दिया : अर्जुन मुंडा

रांची। भाजपा रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा की स्थापना ही देश में संविधान को लागू करने के लिए हुई। एक विधान, एक निशान के नारों के साथ हमारे प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र कभी लागू नहीं होने दिया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विगत लोकसभा चुनाव के समय से संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे। उन्हें पता चल गया है कि भाजपा संविधान की धाराओं को उसकी मूल भावनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। कांग्रेस के मंसूबों को उजागर कर रही। इससे कांग्रेस का सफाया तय है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गैर कांग्रेसी सरकारों से चिढ़ है। आज वे देश की सत्ता से, विभिन्न राज्यों से हार रहे फिर भी, वे 1952 वाला अधिकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को ही 2019 में दोबारा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर जमीन पर उतारा।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अंबेडकर की विरासत की दावेदारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 144 करोड़ देशवासियों की श्रद्धा है जिसे कांग्रेस ने लगातार अपमानित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया, आज राहुल गांधी विदेश की धरती पर आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा है आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत किसी में नहीं है। भाजपा सरकार दलित आदिवासी पिछड़े के विकास को समर्पित है। कई राज्यों में भाजपा ने आदिवासी दलित पिछड़े समाज को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें