कांग्रेस का मूल चरित्र झूठ की दुकान है, जनता को भ्रमित न करें विधायक लखेश्वर बघेल - वेद प्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर,। भाजपा जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज जारी
विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र जनता के बीच उजागर हो चुका
है, कांग्रेस की रीति-नीति सदैव झूठ बोलने की रही है। कांग्रेस के
जनप्रतिनिधि भी झूठ के ऐजेंडे पर ही काम करते हैं। बस्तर विधानसभा के
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल जनपद पंचायत बकावण्ड में जनपद अध्यक्ष चुनाव
में मिली करारी पराजय को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और निरंतर झूठे बयान
देकर जनता को भ्रमित करने की मंशा पर काम कर रहे हैं।
उन्होने कहा
कि बकावण्ड जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के धनुर्जय कश्यप बहुमत के
साथ निर्वाचित हुये हैं। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल का लगातार झूठ
बोलना एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में शोभायमान नहीं है।
भाजपा
जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश के
विधानसभा चुनाव में जनता ने झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस की सरकार को
लंबी छुट्टी में भेज दिया और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। लोकसभा चुनाव में भी जनता
जनार्दन ने कांग्रेस को समूल रुप से किनारे कर दिया। कांग्रेस और उसके
जनप्रतिनिधि अभी भी झूठ बोलने से बाज नही आ रहे हैं। उन्होने कहा कि
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की अनवरत गलत बयानी से स्वयं उनकी ही
प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है और विधायक पद की गरिमा भी घट रही है। कांग्रेस
में शीर्ष स्तर से निचले स्तर तक झूठ की दुकान का बोलबाला है। लंबी विधायकी
का अनुभव रखने वाले कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल भी कांग्रेस की झूठ की
दुकान का हिस्सा बन चुके हैं, यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।





