कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद समेत 17 जगहों पर ईडी ने शुरू की छापेमारी

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद समेत 17 जगहों पर ईडी ने शुरू की छापेमारी
रांची: झारखंड में ईडी की टीम ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सहित 17 ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और एक सीओ के कई ठिकानों पर एक साथ ईडी की टीम रेड कर रही है। छापेमारी धुर्वा सहित राजधानी रांची के कई इलाकों में एक साथ जारी है। मिल रही जानकारी के अनुसार जमीन घोटाला , अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी यह रेड कर रही है।कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण के ठिकानों सहित कुल 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास और कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की जा रही है।वही सीओ शशिभूषण के रांची, धनबाद और हजारीबाग स्थित ठिकानों पर एक साथ रेड की सूचना है।





