मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, वाराणसी से पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, वाराणसी से पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा भाजपा में शामिल

नई

दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव से ऐन पहले

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी के पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश

कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा

मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पार्टी के

वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की

मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। राजेश मिश्रा 2004 से 2009 के

बीच वाराणसी से सांसद रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश

मिश्रा ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि इस बार वाराणसी लोकसभा सीट पर विपक्ष

का जो प्रत्याशी होगा, उनको पोलिंग एजेंट नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री ने

पिछले 10 साल में जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। हम

भाग्यशाली हैं कि वह वाराणसी से सांसद हैं। पूरे दुनिया में मोदी ने देश का

नाम रौशन किया है। राजेश कुमार मिश्रा के भदोही से टिकट मिलने की चर्चा

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें